Click here for Myspace Layouts

Monday, March 11, 2013

राम सिंह ने खुदकुशी क्यों की ?



राम सिंह के परिवार ने उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं... राम सिंह के पिता ने दो टूक कहा- मेरा बेटा मरा नहीं मारा गया है.. चार दिन पहले राम सिंह से उन्होंने मुलाकात भी की थी... ये सवाल आज देश में हर किसी के मन में बार बार आ रहा है... आखिर राम सिंह ने 

खुदकुशी क्यों की...? 

राम सिंह को जानने वालों के मुताबिक वो जिद्दी और अहंकारी था..  जेल जाने के बाद भी राम सिंह के चेहरे पर कभी पछतावे की लकीर नहीं उभरी। जेल की कोठरी में वो चुप रहता था... सूत्रों के मुताबिक जेल के अंदर उसने कभी नहीं कबूला कि उससे गलती हुई। जेल के अधिकारियों से भी उसने माफी की बात नहीं की। जिस शख्स को अपनी गलती पर ज़रा भी पछतावा नहीं था आखिर उसने खुदकुशी क्यों की
आखिर क्या वजह थी कि राम सिंह ने खुदकुशी का फैसला किया ?
खुदकुशी से पहले राम सिंह के दिमाग में क्या चल रहा था ?



खुदकुशी की पहली वजह

राम सिंह को तिहाड़ के जेल नं. 3 में रखा गया था.. संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल को इसी जेल में फांसी दी गई थी.. सूत्र बताते हैं कि अफजल की फांसी के बाद से राम सिंह बेहद डरा हुआ था.. उसे लग रहा था कि उसे भी फांसी दे दी जाएगी..

खुदकुशी की दूसरी वजह

राम सिंह को पता था दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है.. आरोप साबित होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कानून में बदलाव की बात भी चल रही है। ऐसे हालात में उसे डर सता रहा था कि आज नहीं तो कल फांसी से लटका दिया जाएगा
 
खुदकुशी की तीसरी वजह

गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ देश में जबरदस्त गुस्सा था..वैसा ही तिहाड़ के अंदर भी था..  राम सिंह को जब तिहाड़ लाया गया था तो कैदियों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली थी..उस वक्त भी राम सिंह और उसके साथियों ने कहा था कि हम घुट-घुट कर मर रहे हैं। उन आरोपियों ने गुहार लगाई थी कि चाहे हमें मौत की सजा दे दो लेकिन जेल से बाहर निकालो। इसे भी मौत की एक वजह माना जा रहा है।



खुदकुशी की चौथी वजह

तिहाड़ जेल के कैदी राम सिंह से नफरत करते थे.. राम सिंह को गालियां दी जाती थी.. कई बार उसके साथ बुरी तरह मारपीट भी
हुई। सूत्रों की मानें तो इसके बाद से वो परेशान रहता था... उससे कोई बात नहीं करता था.. राम सिंह तन्हाई की जिंदगी से उबता जा रहा था।

खुदकुशी की पांचवीं वजह

गैंगरेप के आरोपी राम सिंह के खिलाफ कैदी किसी हद तक जा सकते थे.. कैदियों मे इतना गुस्सा था कि वो राम सिंह की जान ले सकते थे.. राम सिंह के पिता भी कहते हैं कि उसका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता था। उसे मारा गया है।
बाइट- पिता

खुदकुशी की छठी वजह

कैदियों के गुस्से को देखते हुए राम सिंह को अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया था.. जहां वो तीन और कैदियों के साथ रहता था। लेकिन कोई भी कैदी उससे बातचीत नहीं करता था..जिसकी वजह से राम सिंह काफी परेशान रहता था। 


No comments:

Post a Comment