Click here for Myspace Layouts

Monday, March 11, 2013

कौन है राम सिंह ?



पिछले पंद्रह महीने में तिहाड़ में तीन कैदी सुसाइड कर चुके हैं...  लेकिन राम सिंह की खुदकुशी से ये मामला हाईलाइट हुआ है। लोग जानना चाहते हैं कि राम सिंह कौन है ...

दिल्ली में पिछले साल 16 दिसंबर की जिस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को हिला दिया... एक लड़की के साथ जिस दरिंदगी पर पूरे देश का खून खौल उठा... राम सिंह उसी शर्मनाक वारदात का सबसे मुख्य आरोपी था...
राम सिंह ही वो आरोपी था जिसने अदालत में कहा था कि उसने बहुत बड़ा गुनाह किया है लिहाजा उसे फांसी दे दी जाए... उसके गुनाहों की सजा का इंतजार अभी पूरा देश कर ही रहा था कि उसने ख़ुद ही अपनी जान दे दी...
16 दिसंबर की रात 23 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था... राम सिंह उस बस का ड्राइवर था... ये वो रात थी जब दिल्ली की सड़क पर चलती बस में एक लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया... बस में लड़की के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था... आरोपियों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई की... फिर उस लड़की के साथ दरिंदगी की सारी सीमा लांघकर वो सबकुछ किया, जिस पर पूरा देश उबल पड़ा...
18 दिसंबर को राम सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया था... तब से वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था... राम सिंह सबसे पहले पकड़ा गया था.. राम सिंह का छोटा भाई मुकेश सिंह भी इस केस में आरोपी है.. वो भी तिहाड़ जेल में बंद है..
राम सिंह का पेशा क्या था ?
33 साल का राम सिंह बस ड्राइवर था। साल 2009 में एक एक्सीडेंट में उसके हाथ में गंभीर चोट आई थी। डॉक्टरों ने उसके दोनों हाथ में रॉड लगा दिया था. इसके बावजूद वो बस चलाता था।
दक्षिण दिल्ली की एक बस्ती में रहने वाले राम सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो अक्सर शराब पीता था। शराब के नशे में वो मारपीट और गालीगलौज भी करता था। इलाके के लोग उससे परेशान रहते थे। 



No comments:

Post a Comment