Click here for Myspace Layouts

Tuesday, January 10, 2012

राहुल गांधी प्रोफाइल

 उनके साथ जुड़ी है एक शानदार विरासत....उनके कंधों पर टिकी है उनकी पार्टी की उम्मीद....वो जहां जाते हैं सुर्खियां बनाते हैं....वो अमेठी से सांसद हैं...वो राहुल गांधी हैं...


राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ...वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बडें हैं और प्रियंका गांधी वडेरा के बड़े भाई हैं...
राहुल गांधी की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के मॉर्डन स्कूल में हुई जिसके बाद वो मशहूर दून स्कूल में पढ़ने के लिए चले गए जहां उनके पिता ने भी पढ़ाई की थी...राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से रोलिंस कॉलेज प्लोरिडा से सन 1994 में अपनी कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की...और इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्विद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम फिल की उपाधि प्राप्त की..  
राहुल गांधी की राजनीति में शुरुआत 2004 लोकसभा चुनाव से हुई जिसमें वो अपने पिता की सीट अमेठी से जीत कर सांसद बने...ये तय माना जा रहा था कि पार्टी में वो कोई अहम पद ग्रहण करेंगे लेकिन 2006 तक उन्होंने कोई पद ग्रहण नहीं किया...24 सितंबर 2007 में उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया...कांग्रेस को उनसे काफी उम्मीदें थी और ये माना जा रहा था कि राहुल गांधी राजनीति में भारी उल्ट-फेर कर सकते हैं...लेकिन 2007 में हुए उत्तर प्रदेश चुनाव में राहुल गांधी का कोई करिश्मा नहीं चला और पार्टी ने सिर्फ 22 सीटें जीतीं.....लेकिन राहुल गांधी के लिए 2009 के लोकसभा चुनाव बड़ी उपलब्धि साबित हुए...जहां उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 3 लाख 33 हजार वोटों से हराया वहीं इस चुनाव में  यूपी में कांग्रेस को  80 लोकसभा सीटों में से 21 सीटें मिली...उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कामयाबी का श्रेय राहुल गांधी को दिया जाता है....


फिलहाल उनका पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश के चुनावों पर हैं.....इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि राहुल फैक्टर भारतीय राजनीति में कितनी अहमियत रखता है

No comments:

Post a Comment