Click here for Myspace Layouts

Friday, January 13, 2012

राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके राजनाथ सिंह इन दिनों यूपी में बीजेपी की चुनावी नैया पार करवाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं....चंदौली जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखें...
राजनीति में उन्होंने लंबी पारी खेली है...उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक की उनका सफर शानदार रहा है....राजनीति में उन्हें हिन्दुत्व की विचारधारा के प्रति समर्पित नेता के तौर पर देखा जाता है...राजनाथ सिंह ये नाम न तो उत्तर प्रदेश की राजनीति और ही देश की राजनीति में अनजाना है.....

राजनाथ सिहं का जन्म वाराणसी के चकिया तहसील में हुआ था..साधारण किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी थे....उन्होंने गोरखपुर विश्विद्यालय से फिजिक्स में एम.ए. किया...उन्होंने के.बी.पोस्ट- ग्रेजुएट कॉलेज, मिर्जापुर,  में भौतिकी के लेक्चरर पद पर कार्य किया...लेकिन 13 साल की उम्र से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ जो नाता जुड़ा तो फिर कदम खुद ब खुद राजनीति की ओर चल पड़े...  1974 में राजनाथ सिंह भारतीय जनसंघ की मिर्जापुर इकाई के सचिव बने...1988 में वो यूपी विधान परिषद के सदस्य भी रहे....1991 में जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पहली सरकार बनी तो उसमें उन्हें शिक्षा मंत्री का पद दिया गया...1994 में वो राज्यसभा के लिए चुने गए....1997 में उन्होंने उत्तर प्रदेश बीजेपी की कमान संभाली और फिर 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे....2005 में उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाला...कई बार संकट के समय पार्टी के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले राजनाथ सिंह से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं....अब देखना है कि राजनाथ सिंह का इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनावी नैया पार लगवा पाते हैं या नहीं...








3 comments:

  1. भाई राजनाथ सिंह का मन यूपी से ज्यादा देश का प्रधानमंत्री बनने का करता है,,,,और बात रही यूपी चुनाव की......50 सीट तो आनी ही है...उससे फालतू आए तो भी राजनाथ सिंह को श्रेय नहीं जाएगा....

    ReplyDelete
  2. rajnath singh ji karamyogi hai . god mai bhi puran astha rakhte hai insan aapne karm se uthta hai aur mulayam hramjade ki tarh karmo se girta hai kangresh walo muslim vote bank bnane ka golden chance hai kuch kar lo.

    ReplyDelete
    Replies
    1. dekho bhai rajnath singh ji a great internetional ledar ok ham mante hai lekin ham bharat walo ko mil kar ase be dg neta ko P.M candidet bnana chaiye

      Delete