Click here for Myspace Layouts

Thursday, September 16, 2010

कोड़ा का सहयोगी विनोद सिन्हा गिरफ्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी सहयोगी विनोद सिन्हा को गुरुवार को सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली के महरौली इलाके से  गिरफ्तार कर लिया। सिन्हा को शुक्रवार को आगे की पूछताछ के लिए रांची ले जाया जाएगा।
 कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा और दो मंत्री इनोस इक्का और हरिनारायण राय भी शामिल हैं।
 सिन्हा को दक्षिण दिल्ली के उसके छिपे हुए ठिकाने से पकड़ा गया। आरोपी को कल दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी। इसके बाद उसे विशेष न्यायाधीश, सीबीआई, रांची के सामने पेश किया जाएगा।
सिन्हा पर आरोप है कि उसने कोड़ा के लिए भारत और पश्चिम एशिया में राशि निवेश की।

2 comments:

  1. अच्छी ख़बर है .
    ऐसे लोगों को सज़ा भी मिले तो और मज़ा आए.

    ReplyDelete
  2. बहुत-बहुत धन्यवाद आप आपने बहुमूल्य समय में कुछ वक्त निकाल कर हमारे ब्लॉग पर आये बहुत-बहुत धन्यवाद

    ReplyDelete