Click here for Myspace Layouts

Tuesday, September 20, 2011

ख़त्म हुआ उपवास का दौर ,शरू हुयी यात्रा की दौर

जहा देश में एक तरफ उपवास का दौर ख़त्म हुआ है वही दूसरी  तरफ यात्रा का  दौर शरू हो गया, बाबा रामदेव ने एक बार फिर से स्वाभिमान यात्रा शुरू की है। उन्होंने  इस यात्रा की शुरुआत झांसी से की है। रामदेव ने ऐलान किया कि उनके इस अभियान का मकसद है काले धन को वापस देश लाना। रामदेव का  कहना है कि देश की जनता, काले धन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब चुप नहीं बैठ सकती है।  जनता अब  जाग चुकी है और अब वो उसी को संसद में भेजेगी जो काला धन का मुद्दा उठाएगा।  उन पर ऊँगली उठाने वालों पर  उन्होंने ये कहकर  कटाक्ष किया  कि जिनका अपना कोई कैरेक्टर नहीं है , वे किसी को क्या कैरेक्टर सर्टिफिकेट देंगे।
    तो वही नवंबर के पहले सप्ताह से नीतीश कुमार शुरू करेंगे सेवा यात्रा। प्रत्येक जिले में बिताएंगे 3 दिन।

Thursday, September 8, 2011

राष्‍ट्रपति कल प्रदान करेंगी राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार


वर्ष 2010 के लिए श्री के. बालाचन्‍द्र को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

       58वां राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह कल विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्‍ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटील ये पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अम्बिका सोनी समारोह की अध्‍यक्षता करेंगी।
      राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों का विवरण्‍इस प्रकार है :-
·         इस बार चार बाल कलाकारों को विभिन्‍न्‍फिल्‍मों के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला है- 
      1 हर्ष मायर- फिल्‍म्‍-आई एम कलाम, दक्षिण पुरी दिल्‍ली के निवासी।
      2 शांतनु रांगणेकर- फिल्‍म चैंपियन्‍स
      3 मछेन्‍द्र गाडेकर - फिल्‍म्‍चैंपियन्‍स, धरावी, मुंबई के निवासी।
      4 विवेक चाबुकस्‍वर - फिल्‍म बाबू बैंड बाजा
·         सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और अभिनेत्री पुरस्‍कार
      1 के. धनुष - फिल्‍म आदुकलाम (तमिल), पहली बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता, वे रजनीकांत के दामाद भी हैं, उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा।
      2 सलीम कुमार- फिल्‍म अदामिन्‍ते माकन आबु (मलयालम), पहली बार गंभीर  भूमिका में उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा।
      3 मिताली जगताप वरदकर - फिल्‍म्‍बाबू बैंड बाजा (मराठी), उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा, (संयुक्‍त रूप से)
      4 सारन्‍या पोनवान्‍नन - फिल्‍म थेनमेरूकु पारूवक्‍कात्रु (तमिल), उन्‍हें 50 हजार रूपये नकद के साथ रजत कमल मिलेगा, (संयुक्‍त रूप से)
·         सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म - अदामिन्‍ते माकन आबु (मलयालम), फिल्‍म निर्माता- श्री सलीम अहमद और अशरफ बेदी, स्‍वर्ण कमल के साथ प्रत्‍येक को 2.50 लाख रूपये।

·         इंदिरा गांधी पुरस्‍कार- निदेशक की पहली फिल्‍म के लिए, फिल्‍म - बाबू बैंड बाजा (मराठी), निर्देशक-राजेश पिनजानी, निर्माता-नीता जाधव, स्‍वर्ण कमल के साथ प्रत्‍येक को 1.25 लाख रूपये।

·         सम्‍पूर्ण मनोरंजन वाली सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्‍म-दबंग (हिन्‍दी), निर्माता-अरबाज खान, मलाईका अरोड़ा और ढिलिन मेहता, निर्देशन-अभिनव सिंह कश्‍यप।
·         राष्‍ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म के लिए नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार -फिल्‍म मोनेर को, यह फिल्‍म भारत-बंगलादेश का संयुक्‍त निर्माण है। एक निर्माता श्री हबीबुर रहमान बंगलादेश से हैं।
·         सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म के लिए पुरस्‍कार फिल्‍म- दो दुनी चार, निर्माता-अरिन्‍दम चौधुरी, निर्देशक-हबीब फैसल।
·         फिल्‍म आदुकलाम को विभिन्‍न्‍श्रेणियों में 6 पुरस्‍कार मिले हैं -सर्वश्रेष्‍ठ निदेशक-वेत्री मारनसर्वश्रेष्‍ठ अभीनेता- के. धनुषसर्वश्रेष्‍ठ पटकथा (मूल)- वेत्री मारनसर्वश्रेष्‍ठ संपादन- टी.ई. किशोरसर्वश्रेष्‍ठ नृत्‍य निर्देशन- वी. दिनेश कुमारविशेष उल्‍लेख - वी.आई.एस. जयापालन, वे श्रीलंका के अभिनेता हैं।
·         फिल्‍म अदामिन्‍ते माकन आबु (मलयालम), को चार श्रेणियों में पुरस्‍कार मिले हैं -
सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म
सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता- सलीम कुमारसर्वश्रेष्‍ठ सिनेमैटोग्राफी- मधु अम्‍बात
सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशन- इस्‍साक थॉमस कोट्टुकापल्‍ली

·         सिनेमा पर सर्वश्रेष्‍ठ पुस्‍तक के लिए पुरस्‍कार- विजय मुलय को, उनकी आयु 90 वर्ष्‍से अधिक है।
·         फिल्‍म इश्किया को 4 पुरस्‍कार मिले हैं -
      सर्वश्रेष्‍ठ ऑडियोग्राफी- लोकेशन साउंड रिकोर्डिंग के लिए - कामोड खरादे को   सर्वश्रेष्‍ठ ऑडियोग्राफी - अंतिम मिक्‍स्‍ड ट्रैक की पुन: रिकॉर्डिंग के लिए - देबाजीत     चांगमई को।
      सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशन- संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज को । सर्वश्रेष्‍ठ महिला पार्श्‍व गायिका - रेखा भारद्वाज
·         वर्ष 2010 के लिए दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार जाने-माने फिल्‍म निर्माता श्री के. बालाचन्‍द्र को दिया जाएगा।
यह पुरस्‍कार भारतीय सिनेमा के विकास में उल्‍लखनीय योगदान देने के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। पुरस्‍कार में स्‍वर्ण कमल के साथ शॉल और 10 लाख रूपये की राशि दी जाती है। पुरस्‍कार विजेता का चयन प्रसिद्ध व्‍यक्तियों की एक समिति द्वारा किया जाता है।

दबंगों से बचने के लिए बाजार में निर्वस्त्र दौड़ पड़ी वो!

                   बरेली शहर के सुभाषनगर क्षेत्र में सोमवार रात एक युवती को दबंगों के कहर से अपनी आबरू बचाने की खातिर भीड़ भरे बाजार में निर्वस्त्र हालत में भागने पर मजबूर होना पड़ा। रात करीब साढ़े दस बजे भीड़भाड़ वाले सुभाषनगर मोहल्ले में अकेले रह रही इस युवती के घर पर दो युवक जबरन घुस आए और उन्होंने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने युवती को निर्वस्त्र कर दिया और फिर बेल्टों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
दबंगों के चंगुल से बचकर युवती निर्वस्त्र स्थिति में ही अपने घर से निकल आई। जब दबंग उसका पीछा करने लगे तो अपनी अस्मत बचाने के लिए वह सड़क पर बचाओ-बचाओ की गुहार लगाते हुए दौड़ पड़ी। ईद की खरीदारी के कारण बाजार में काफी भीड़ थी।
युवती को सरेआम निर्वस्त्र भागता देख बाजार में सनसनी फैल गई और एक दुकानदार ने उसे पनाह और पहनने के लिए कपड़े मुहैया कराए।